कॉलेज वार्ड- 54 , गोल चौक रोहिणीपुरम, डगनिया, रायपुर (..)   8966007340, 9009205000

Pan Number - AAALG1111A
Registration Date - 17-12-2002

एकीकृत जलग्रहण प्रबंधन कार्यक्रम


संस्था द्वारा IWMP परियोजना अंतर्गत महानदी अंगीरा ऋषि परियोजना नगरी IWMP-5 विकासखण्ड - नगरी, जिला- धमतरी का संचालन वर्ष 2010-11 से लगातार सफलतापूर्वक किया जा रहा हैं। परियोजना अंतर्गत कुल 10 ग्राम पंचायत सम्मिलित है, 10 ग्राम पंचायत अंतर्गत 17 ग्राम सम्मिलित है। परियोजना का कुल उपचारित क्षेत्रफल 3420 हेक्टे. है परियोजना हेतु कुल स्वीकृत लागत 410.40 लाख रूपये है। वर्ष 2017-18 में सम्मिलित ग्रामों में अभिसरण अंतर्गत कुल 20 कार्य हैं, जिनकी लागत 149.210 लाख रूपये हैं। जिसमें से 07 कार्य जैसे स्लूज गेट निर्माण, इनलेट निर्माण व लूज बोल्डर चेक, प्रोटेक्षन वाल, उलट निर्माण कार्य वर्ष 2018-19 में पूर्ण हुआ।


कार्य का नाम - स्लूज गेट निर्माण कार्य व इनलेट निर्माण


IWMPयोजना अंतर्गत वर्ष 2018-19 में पूर्ण कार्यो का विवरण निम्नानुसार हैं :-


चेकडेम निर्माण कार्य :-

परियोजना अंतर्गत वर्ष 2017-18 हेतु कुल 4 नग चेकडेम निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है। स्वीकृत कार्य अभिसरण (Convergence) के अंतर्गत कराये गये हैं। जिस हेतु IWMP से 33.07 लाख रूपये एवं डळछत्म्ळ। से 11.50 लाख रू. कुल 44.58 लाख रू. की स्वीकृत प्राप्त हुई है। जिसमें कार्य 02 पूर्ण व 02 कार्य वर्ष 2018-19 में पूर्ण किया गया। हैं।


कार्य का नाम - चेकडेम निर्माण

चेकडेम निर्माण किये जाने से कृषको को सिचांई हेतु लाभ प्राप्त हो रहा हैं - जिसमें लगभग 12 कृषको को 15 हेक्टे. भूमि सिंचित होगी। साथ ही जल संरक्षण व मृदा संरक्षण भी हो रहा हैं।

स्लूज गेट निर्माण :-

वर्ष 2017-18 में परियोजनातंर्गत सम्मिलित ग्राम - पंडरीपानी में सिंचाई कार्य में सुगमता हेतु तालाब में 01 स्लूज गेट निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति प्राप्त हुआ था। स्वीकृत कार्य अभिसरण (Convergence) के माध्यम से पूर्ण कराया जा रहा हैं। जिसमें IWMP से 6.56 लाख रूपये एवं डळछत्म्ळ। से 2.43 लाख रूपये 8.99 लाख रू. का आंबटन प्राप्त हुआ हैं। जिसे वर्ष 2018-19 में पूर्ण किया गया।

स्लूज गेट निर्माण किये जाने से कृषको द्वारा आवष्यकतानुसार जल का उपयोग सिंचाई हेतु किया जा सकेगा जिससे लगभग 42 कृषको को 110 हेक्टे. सिचांई हेतु लाभ होगा। स्लूज गेट निर्माण से जल का दुरूपयोग नही होगा और जल संरक्षण में भी वृद्धि होगी।


तालाब में इनलेट निर्माण :-

वर्ष 2017-18 में परियोजनातंर्गत सम्मिलित माइक्रोवाटर शेड ग्राम - सिहावा, भीतररास, पांवद्वार, पाईकभाठा के तालाब में अभिसरण (Convergence) अंतर्गत इनलेट निर्माण हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिस हेतु IWMP से 18.33 लाख रू. एवं MGNREGA से 4.93 लाख रू. कुल 23.26 लाख रू. का आंबटन प्राप्त हुआ था। जिसमें 02 कार्य वर्ष 2018-19 में पूर्ण कराया गया। इनलेट निर्माण किये जाने से व्यर्थ बहकर जाने वाले जल को सुनिष्चित ढंग से तालाब में भंडारण किया जा रहा हैं। वर्षा ऋतु में जल बहाव के साथ आने वाले मृदा एवं अन्य वस्तुओ को तालाब में आने से रोका जा सकेगा जिससे तालाब के भंडारण क्षमता में वृद्धि होगी।


मा.वा.शेड - भीतररास

मा.वा.शेड - भीतररास


प्रोटेक्षन वॉल कार्य :-

वर्ष 2017-18 में परियोजना क्षेत्र में सम्मिलित ग्राम. - सेमरा में प्रोटेक्षन वॉल (तटबंध) निर्माण किये जाने हेतु अभिसरण अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त हुआ था। स्वीकृत निर्माण कार्य IWMP से 7.80 लाख रू. एवं MGNREGA से 5.60 लाख रू. कुल 13.40 लाख रू. की स्वीकृति प्राप्त हुई थी।


सेमरा निर्माण कार्य

सेमरा निर्माण कार्य

तालाब में उलट निर्माण कार्य :-

वर्ष 2017-18 में परियोजना क्षेत्र में सम्मिलित ग्राम- सेमरा में तालाब में उलट निर्माण कार्य किये जाने हेतु अभिसरण अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त हुआ था। स्वीकृत निर्माण कार्य IWMP से 3.82 लाख रू. एवं MGNREGA से 1.56 लाख रू . कुल 5.38 लाख रू. की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। जिसे वर्ष 2018-19 में पूर्ण किया गया।


Please rise your hand for those helpless who need it

Donate Now